तमिलनाडु के कन्नुर में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत के रक्षा सेवा प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के अनुभवी जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दी।
कॉंगो में शांति स्थापना के अभियान में शामिल थे जनरल रावत
दुजारिक ने बुधवार को कहा, जनरल रावत ने संयुक्त राष्ट्र की सेवा की और हम उनके काम की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, महासचिव गुटेरेस ने उनके परिवारों और मृतकों के प्रति और भारत की जनता और सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। रावत कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में शांति स्थापना अभियान में 2008-2009 के दौरान संयुक्त राष्ट्र संगठन मिशन में किवु ब्रिगेड कमांडर थे, तब उनके पास लेफ्टिनेंट जनरल का पद था।