BREAKING NEWS

राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾

फ्रांस की जीत के बाद बवाल, मोरक्को के फैंस ने सड़कों पर लगाई आग

मोरक्को के फैंस लगता है फ्रांस से हार बर्दाश्त नहीं कर सके। क्योंकि अगर किया होता तो उनकी जीत पर बवाल नहीं करते। बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स की सड़कों पर मोरक्को के फैंस तब आउट ऑफ कंट्रोल हो गए, जब फ्रांस से वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उनकी टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद तो करीब 100 की संख्या में मोरक्को फैंस सड़कों पर उतर पड़े और उत्पात मचाना शुरू किया। इस दौरान वो पुलिस के साथ भी झड़प करते दिखे। 

ब्रुसेल्स की सड़कों पर आगजनी का खेल खेलते मोरक्को के फैंस ने पुलिस पर कचड़े के डिब्बे जैसी दूसरी चीजें फेंकी। वहीं पुलिस ने जवाब देने के लिए आंसू गैस और पानी के फव्वारों का इस्तेमाल किया। झड़प के दौरान पुलिस ने कई फैंस को पकड़कर उनसे पूछताछ भी की। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरक्को फैंस के मचाए इस उत्पात में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मोरक्को को हराकर फ्रांस ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह पक्की की है। ऐसा करने वाली 2002 में ब्राजील के बाद वो दूसरी टीम है। फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया। इस जीत के बाद फाइनल में पहुंची फ्रांस की टीम का सामना अब अर्जेंटीना से होगा। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। 

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने वाली मोरक्को पहली अफ्रीकन टीम

फ्रांस से मिली हार के बाद मोरक्को के टीम मैनेजर ने कहा कि उनकी टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है। उस शानदार सफलता को सेमीफाइनल की हार हमसे छिन नहीं सकती। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल खेलने वाली मोरक्को पहली अफ्रीकन टीम है। मोरक्को ने यहां तक पहुंचने के लिए स्पेन, पुर्तगाल जैसी बड़ी टीमों का रास्ता रोका है।