प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुक्रवार को तीनों कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद देश भर में सभी किसान खुशी मना रहें हैं। कई राजनीतिक पार्टियों ने भीम के इस फैसले का स्वागत किया है। देश में ही नहीं अमेरिका में भी सांसद एंडी लेविन ने इस फैसले का स्वागत किया है। इस कानून को लेकर देश में किसान पिछले एक वर्ष से प्रदर्शन कर रहे थे।
अमेरिकी सांसद ने जताई खुशी
कांग्रेस सदस्य ‘एंडी लेविन’ ने शुक्रवार को कहा, यह देखकर खुशी हुई कि प्रदर्शन के एक साल से भी अधिक समय बाद भारत में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किया जाएगा। यह प्रमाण है कि, जब भारत और दुनियाभर में कामगार एक साथ आ जाते हैं तो वे कॉरपोरेट हितों को हरा सकते हैं और प्रगति कर सकते हैं।