विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27 करोड़ 41 लाख 68 हजार 137 हो चुकी है। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ कोरोना लोगों को लगतार अपनी चपेट में ले रहा है, वहीं महामारी के खिलाफ विश्व में जारी टीकाकरण के तहत 8 अरब 65 करोड़ 74 लाख 12 हजार 210 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27 करोड़ 41 लाख 68 हजार 137 हो गई है तथा अब तक 53 लाख 49 हजार 431 लोगों की मौत हो चुकी है।
Omicron variants ने 89 देशों में दी दस्तक, मामले हो रहे हैं 3 दिन में दोगुने : डब्ल्यूएचओ
दुनियाभर में इस समय अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका में अब तक पांच करोड़ सात लाख 68 हजार 294 लोगों इससे संक्रमित हो चुके हैं। जबकि वहां 806,265 लोगों की जान जा चुकी है। जर्मनी में 67 लाख 88 हजार 556 इससे प्रभावित है।
वहीं 108,138 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में एक करोड़ 13 लाख 43 हजार 594 लोगों इससे संक्रमित हो चुके है तथा 147,634 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 86,81,667 लोग इससे प्रभावित है तथा 122,403 लोगों की जान जा चुकी है। रूस में संक्रमित की संख्या 10 करोड़ नौ हजार 866 हो चुकी है तथा अब तक 290,340 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के कई देश कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन वेरिएंट से बुरी तरह प्रभावित है और वहां यह तेजी से फैल रहा है।