स्टॉकहोम हवाईअड्डे पर दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, 179 यात्री थे सवार

Summary :

हादसे के बाद ली गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से बोइंग विमान रनवे पर खड़ा है और उसका एक हिस्सा सामने की इमारत में घुसा है।

एयर इंडिया के एक विमान का पंख स्टॉकहोम के अरलांडा हवाईअड्डे पर बुधवार को एक इमारत की दीवार से टकरा गया। विमान में तब 179 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी कि घटना के दौरान विमान में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची है।

Air India

उन्होंने बताया कि बोइंग 787-8 (ड्रीमलाइनर) दिल्ली से स्टॉकहोम पहुंचा था। जब इसे रनवे से टर्मिनल की तरफ ले जाया जा रहा था तो इसके बाएं पंख की नोक दीवार से टकरा गई। विमान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हादसे के बाद ली गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से बोइंग विमान रनवे पर खड़ा है और उसका एक हिस्सा सामने की इमारत में घुसा है।

विमान से गिरीं एयर इंडिया की क्रू मेंबर सदस्य , गंभीर रूप से घायल

फ्लाइट के आसपास राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां खड़ी हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार यह फ्लाइट से नई दिल्ली से चली थी। पिछले महीने त्रिची से दुबई जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के बोइंग 737 के पहिए उड़ान भरने के दौरान हवाई अड्डे की चहारदीवारी से टकरा गए थे।

Desk Team