बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हुए है जो एक समय पर कामयाबी के शिखर पर रहे पर इंडस्ट्री छोड़ने के बाद गुमनामी में खो गए। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे है जिन्होंने 80 के दशक में खूब शोहरत कमाया पर अब इंडस्ट्री और लाइमलाइट से दूर है।
नीता राज का जन्म 13 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ। उनके पिता जगदीश राज भी अभिनेता रह चुके है। अनीता ने साल 1982 में फिल्म प्रेम गीत से बॉलीवुड में एंट्री की और इस फिल्म की कामयाबी ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था।
करीब 10 साल इंडस्ट्री में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के बाद अनीता ने साल 1992 में सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली और बेटे के जन्म के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया और अपनी वैवाहिक जिंदगी में व्यस्त हो गयी।
साल 2012 में अनिता राज ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी थी पर इस बार वो किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपने पति की वजह से चर्चा में आयी थी, जिनपर महिला से छेड़खानी का केस बना था।
अनीता के पति सुनील हिंगोरानी पर एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगा था। साथ ही उनके सोसाइटी के पड़ोसियों ने सुनील पर सोसाइटी के फंड से 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया था। इस केस में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
अनीता के अचानक बॉलीवुड छोड़ने से उनके फैंस जरूर निराश हुए और उनसे कई बार पुछा गया कि क्या वो फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी तो उन्होंने यही कहा कि अगर उन्हें अच्छा रोल मिलता है तो वो जरूर करना चाहेंगी।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अनिता ने फिल्मों के अलावा कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। आशिकी, ईना मीना डीका, ’24’ जैसे टीवी शो में भी अनिता ने अपने अभिनय का जादू चलाया। साथ ही टीवी शो ‘राजा एक थी रानी’ में राजमाता प्रियमवदा का किरदार निभाती नजर आई थीं।