बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Anil Kapoor को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है। 62 साल की उम्र में भी अनिल कपूर एक दम कम उम्र के दिखाई देते हैं। यही वजह से की अनिल कपूर जहां भी जाते हैं लोगों का सबसे पहला प्रश्न केवल यही होता है कि इस सदाबहार जवानी और फिटनेस का आखिर क्या राज है। वहीं इसके जवाब में अनिल कपूर का कहना होता है कि उनकी इस फिटनेस का राज हर समय खुशर रहना और किसी तरह की कोई चिंता न करना।
इस बीमारी का शिकार हुए अनिल कपूर
ऐसे में उनकी सेहत से जुड़ी खबर का हाल ही में खुलासा हुआ है कि जोकि खुद अनिल कपूर ने किया है। Anil Kapoor ने बताया है कि मुझे ऐसी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उनका कंधापत्थर जैसा होता जा रहा है। इस बीमारी के इलाज के लिए वह अप्रैल में जर्मनी जाने वाले हैं।
इस बीमारी को कैलाशिफिकेशन ऑफ शोल्डर कहते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है जिसकी वजह से उनकी समस्या ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसी वजह से वह बीमारी को और ज्यादा बढऩे नहीं देने की वजह से अपना जल्द से जल्द इलाज करवाना चाहते हैं।
अनिल कपूर ने कहा कि लगातार फिल्मों में स्टंट करने की वजह से उनका कंधा खराब हुआ है लेकिन उनका कहना है कि आगे बढ़ते रहने के लिए खुद से स्टंट करने की जरूरत तो पड़ती है।
पहली बार एक साथ नजर आएंगे अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर
Anil Kapoor के काम की बात करें तो वह 1 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ दिखाई देंगे।
Kapil ne jab poocha ek sawaal, dekhiye kyun aayi Sonam ko apne Mummy ki yaad! Dekhiye #TheKapilSharmaShow mein, iss Sat-Sun, raat 9:30 baje. @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @RochelleMRao @banijayasia @sonamakapoor @AnilKapoor pic.twitter.com/FRo9m9T7E4
— Sony TV (@SonyTV) January 23, 2019
अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ काफी पहले से काम करना चाहते थे लेकिन अब वह साथ में काम करके बेहद खुश हैं। वहीं अब अनिल कपूर अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए हाल ही में द कपिल शर्मा शो में गए थे। इस दौरान अनिल कपूर के साथ राजकुमार राव,जूही चावला और सोनम कपूर भी साथ में ही थे।