मशहूर टीवी स्टार आमिर अली और संजीदा शेख की जोड़ी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक है। दोनों का रिलेशनशिप किसी परी कथा से कम नहीं पर अब ये रिश्ता अपने दुखद अंत की तरफ बढ़ रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के आनुसार आमिर और संजीदा के बीच मतभेद इतने बढ़ चुके है कि दोनों अपनी शादी को तोड़ने जा रहे है। बेशक फैन्स दोनों की खूबसूरत लवस्टोरी के इस निराशाजनक अंत से दुखी है पर ये जानना जरूरी है की आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों को इतना दुखद फैसला लेना पड़ा।
आमिर अली और संजीदा शेख के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी और करीबी बढ़ने के बाद दोनों बेस्टफ्रेंड बने। इसके बाद प्यार हुआ और दोनों ने इसे रिलेशनशिप करार दे दिया।
संजीदा शेख ने एक इंटरव्यू में बताया कि हम दोनों ने एक दूसरे को काफी जानने और समय देने के बाद डेटिंग का फैसला किया। हमारी पहले डेट कोई रोमांटिक डेट नहीं थी। हम कैजुअल डिनर पर गए और फिर दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बनाया।
संजीदा का कहना है कि दोनों के बीच प्यार की शुरुआत अचानक नहीं हुई थी। आमिर पहले उन्हें प्रपोज करने से घबरा रहे थे पर फिर उन्होंने अपने डर को किनारे रखते हुए अपने घुटनों के बल बैठते हुए अपने प्यार का इजहार किया और वो पल इतना खूबसूरत था कि संजीदा की आंखों से आंसू आ गए थे।
शुरुआत में दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप पर कोई बयान नहीं दिया पर साल 2007 में दोनों ने सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिये में हिस्सा लिया। शो जीतने के बाद दोनों ने अपन रिश्ते को ऑफिसियल रूप से जगजाहिर कर दिया। शो के दौरान दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आई।
अपने रिश्ते को लेकर आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संजीदा उनसे बेहद प्यार करती है और उन्हें बिलकुल एक बच्चे की तरह ट्रीट करती है , खुश रखती है। दोनों चुनौतियों को दरकिनार करते हुए एक दूसरे को खुश रखने की कोशिश करते है जिससे उनका रिश्ता और भी प्यारा और खूबसूरत बन जाता है।
करीब सात साल के रिलेशनशिप के बाद आमिर और संजीदा ने मार्च 2012 में शादी का फैसला किया। दोनों ने एक ग्रैंड शादी समारोह में एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना और जिंदगी में नयी पारी की शुरुआत की। इस शादी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की तमाम नामी हस्तियां शमिल हुई थी।
करीब आठ साल के सुखद वैवाहिक जीवन के बाद इस साल के शरुआत में ख़बरें आई कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। साथ ही ये भी खुलासा हुआ कि दोनों अब एक साथ नहीं रह रहे है। बताया गया कि साल २०१९ के मध्य से ही दोनों अलग रह रहे है और दोनों ने नया साल भी एक साथ नहीं मनाया।
दोनों के अलगाव के बीच एक शॉकिंग खबर भी सामने आई और पता लगा कि आमिर और संजीदा एक बेहद प्यारी बच्ची के माता – पिता भी है। ये बच्ची सिर्फ चार महीने की है और दोनों ने इसे सरोगेसी के जरिये प्राप्त किया है। दोनों ने इस खबर को मीडिया से छुपाये रखा पर आखिर में ये बात सार्वजानिक हो गयी।
करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों ने इस शादी को बचाने की काफी कोशिश की पर अब ये अलग होने का फैसला ले चुके है और जल्द ही तलाक के लिए अर्जी देने वाले है। संजीदा इन दिनों अपने मायके में है और वो आमिर को बता चुकी है कि अब उनके बीच सब खत्म हो चुका है और उनका वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है।