बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ को बीते दिनों मुंबई पुलिस ने उन्हें गोरेगांव ईस्ट स्थित एक पांच सितारा होटल से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अमृता के साथ ऋचा सिंह नाम की एक स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक़, ‘अमृता धनोआ और ऋचा सिंह को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 (अनैतिक तस्करी अधिनियम की रोकथाम) के तहत गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद अमृता धनोआ ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ये सब अरहान खान ने करवाया है और उन्हें फंसाने के लिए ये फर्जी रेड कराई गयी थी। अमृता का कहना है , ‘हम वहां पार्टी कर रहे थे और पुलिस ने बिना उनकी बात सुने , उनपर मामला दर्ज किया है।’
अरहान खान से जब अमृता धनोआ द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में सवाल किया गया तो अरहान ने कहा , ‘ ‘मैं उसे जानता भी नहीं हूं, मैं उसे गिरफ्तार कैसे करवा सकता हूं। मैंने मीडिया में एक इंटरव्यू के दौरान ये साफ कर दिया था कि मैं इस लड़की को नहीं जानता।’
बता दें बीते दिनों अमृता धनोआ बिग बॉस के कंटेस्टेंट अरहान खान पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाकर सुर्ख़ियों में आयी थी। अमृता का कहना था कि वो अरहान खान के साथ 5 सालों तक लिव इन में रही है और अरहान ने उनसे पांच लाख रूपए भी उधार लिए है और चुका नहीं रहे।
इससे पहले मुंबई पुलिस के डीसीपी डी. स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया थी कि पुलिस को एक टिप मिली थी जिसमे इस पांच सितारा होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाये जाने के बारे में खबर दी गयी थी। पुलिस ने एक नकली कस्टमर बनकर सेक्स रैकेट संचालक से संपर्क किया और होटल पहुंचकर दोनों एक्ट्रेसेस को धर दबोचा।