कहते है प्यार ना जात पात देखता है और ना ही उम्र , बहुत से लोगों को ये बातें फ़िल्मी लगती है। लेकिन बॉलीवुड में ही बहुत से ऐसी उदाहरण है जिन्होंने ये साबित किया है की प्यार के बीच उम्र कभी दीवार नहीं बन पाया। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड कपल्स के बारे में बता रहे है जो हाल के दिनों में काफी सुर्खियां बटोर रहे है। इन कपल्स में से कुछ तो शादी कर चुके है और कुछ जल्द ही शादी भी करने वाले है !
1.फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर (45 वर्ष) और मॉडल – एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (38 वर्ष) के इश्क़ के खूब चर्चे है और दोनों जिस सीरियस रिलेशनशिप में उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा हैकि दोनों जल्द ही शादी करने वाले है।
2.अर्जुन और मलाइका का प्यार
अभिनेता अरबाज़ खान से तलाक के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे की मलाइका अरोड़ा (45 साल) और अर्जुन कपूर (33 साल) डेटिंग कर रहे है पर अब खबर साफ़ है की ये दोनों जल्द शादी करने वाले है।
3.अरबाज़ खान और जॉर्जिया
मलाइका से तलाक के बाद अरबाज़ खान (51साल) भी इन दिनों गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (29 साल) के साथ रोमांटिक समय बिता रहे है और इनके इश्क़ की खबरें भी खूब वायरल हो रही है।
4.सुष्मिता और रोहमन
मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों 43 साल की उम्र में अपने से करीब 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल (27 साल) को डेट कर रही है। दोनों को एक साथ कई बार क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पॉट किया गया है।
5.प्रियंका और निक
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (36 साल) ने अपने से करीब 10 साल छोटे हॉलिवुड सिंगर निक जोनस (26 साल) से शादी की है और दोनों के इस रिश्ते ने दुनियाभर में खूब लाइमलाइट बटोरी !