दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। हर तरह के किरदार में खुद को ढालना दीपिका को अच्छे तरीके से आता है। अब दीपिका अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर चुकी है। लम्बे समय तक एक दुसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल शादी का फैसला किया था।
फिल्मों के अलावा दीपिका अपनी शादी से पहले, रणबीर कपूर से रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में रही है। अब रणबीर कपूर आलिया भट्ट को डेट का रहे है और दीपिका से उनकी अच्छी दोस्ती अब भी बरकरार है। दोनों अपने बीते कल को भूलकर आगे बढ़ चुके है।
रणवीर सिंह के साथ दीपिका ने रामलीला , बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम किया ही और इनकी जोड़ी ऑन स्क्रीन जबरदस्त हिट हुई है। दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में एक है।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी हिट रही है । दोनों ने साथ में‘ये जवानी है दीवानी‘,‘तमाशा‘,‘बचना ऐ हसीनों’ जैसी फिल्में की थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने दोनों ऐक्टर्स की तुलना की।
दीपिका ने कहा अपने पति रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए कहा की उनकी ऐकि्टंग काफी स्पॉनटेनियस है। उन्हें ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं होती है। उनकी परफॉर्मेंस में 50 प्रतिशत रिहर्सल होता है और 50 प्रतिशत वह खुद तैयार कर हो जाते हैं।
वहीं अपने एक बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए बताया कि वो हर कैरेक्टर में पूरी तरह से घुस जाते हैं। वह रोल के हिसाब से खुद में काफी बदलाव कर लेते हैं। उनके कपड़, पर्फ्यूम, जूते सबकुछ बदल जाता है।