जैसा कि आप और हम सभी बाखूबी जानते हैं कि साल 2018 बॉलीवुड के लिए शादियों के नाम रहा है। कई दिग्गज सितारों ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे। अब इसी कड़ी में अपने आप को जोड़ते हुए साल 2019 में भी लग रहा है कि फरहान अख्तर इसी ट्रेंड को फॉलो करने वाले हैं। और सबसे पहले वही शादी करने वाले हैं।
उनके इस अपडेट्स को देखकर तो ऐसा लगता है। हाल ही में फरहान ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो को देखकर तो यही लग रहा है कि वह बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों ये कपल तेजी से सुर्खियों में आया।
फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की फोटो शेयर…
फरहान अख्तर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और अपनी गर्लफें्रड शिबानी की फोटो शेयर की है जिसमें फरहान और शिबानी दोनों साथ में स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो को देखकर तो यही लगता है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।
साथ ही फरहान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ” जब तक तुम मेरे साथ हो मैं तुम्हें कभी नहीं खोऊंगा। तुम बहुत खूबसूरत हो शिबानी। तुम्हें बहुत सारा प्यार”। फरहान के ये शब्द बताते हैं कि वे शिबानी के कितने करीब हैं।
https://www.instagram.com/p/Bskx-0Xh1NY/?utm_source=ig_embed
साल 2017 में फरहान अख्तर अपनी पत्नी अधुना से अलग हो गए थे। फरहान और अधुना की 2 बेटियां भी हैं जिनका नाम शाक्या और अकीरा है। बता दें कि फरहान का तलाक होने के बाद उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्घा कपूर से जुड़ा था और यह भी कहा जाता था कि फरहान की उनकी वाइफ से रोज लड़ाई होने की वजह श्रद्घा ही थी जिसके चलते वह दोनों अलग हो गए। खबरे यह भी थी कि फरहान और श्रद्घा कुछ दिन लिव-इन भी रहने लगे लेकिन किहीं वजहों से वह दोनों अलग हो गए।
श्रद्घा कपूर के बाद अब फरहान अख्तर की लाइफ में शिबानी आई। कहा जा रहा है कि फरहान और शिबानी एक-दूसरे के साथ काफी सीरियस है और बहुत जल्द शादी कर सकते हैं। फरहान भी शिबानी के परिवार के साथ अच्छे से घूले-मिले हुए है। शिबानी भी फरहान की दोनों बेटियों के साथ काफी समय बिताती हैं।