बॉलीवुड के ग्रीक गॉड और दुनिया के सबसे हैंडसम इंसान ऋतिक रोशन एक बेहद मेहनती अभिनेता हैं। अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म सुपर 30 में, उन्होंने पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाई और अपने परफॉरमेंस से ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस अपर सफलता पायी बल्कि करोड़ों फैंस के भी दिल जीते।
बायोपिक के बाद अब ऋतिक रोशन जल्द बहुप्रतीक्षित एक्शन पैक्ड फिल्म वॉर में नजर आने वाले है। इस फिल्म में एक बार फिर ऋतिक की मस्कुलर फिजीक दर्शकों के सामने होगी। अब चर्चा यही है कि ऋतिक ने खुद को इतनी जल्दी कैसे ट्रांसफॉर्म किया? आईये जानते है ऋतिक रोशन का इस बारे में क्या कहना है !
हाल ही में एक इंटरव्यू में,ऋतिक रोशन ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खुलासा करते हुए कहा , “ फिल्म वॉर के लिए खुद को तैयार करना उनके लिए जिंदगी की सबसे बड़ी वॉर थी। ‘सुपर 30’ के बाद, मेरा वजन बढ़ गया था , शरीर में फैट जमा हो गया था। मेरा शरीर आलसी हो गया था !
ऋतिक रोशन ने आगे कहा , ‘ मुझे वापस शेप में आने के लिए केवल 2 महीने का समय दिया गया था और यह काफी नहीं था। मैंने इस फिल्म को थोड़ा बैकफुट पर शुरू किया क्योंकि मेरा शरीर तैयार नहीं था। कहा जा सकता है ये मेरे लिए बेहद मुश्किल था।”
ऋतिक रोशन ने आगे कहा, ” इस फिल्म में मेरा काम 24 घंटे का था। मैं या तो इमेजिन कर रहा था, कॉस्ट्यूम पर काम कर रहा था, या अपने डायलॉग तैयार कर रहा था। स्टंट सीन के बाद अपने घुटनों पर आइस लगाता था, जिम और फिजियो के साथ साथ डॉक्टर की मदद भी ले रहा था। इतना सब एक साथ और सिर्फ फिल्म वॉर के लिए !
फिल्म के ट्रेलर में ऋतिक रोशन की मेहनत साफ़ दिखाई दे रही है और फैंस को ये ट्रेलर काफी पसंद भी आया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाले है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।
क्या आपने अभी तक फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है, तो देख लीजिये :