कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिला रखा है और इसकी दहशत से लोग खुद को करने के लिए मजबूर हो गए है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इन दिनों अपने – अपने घरों पर ही वक्त बिता रहे है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी खुद को पूरी तरह से घर पर ही कोरंटीन कर लिया है।
रणवीर सिंह और दीपिका, दोनों घर पर कुछ क्वालिटी टाइम एक साथ बिता रहे हैं और दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। कल यानी 22 मार्च को जब पूरा देश जनता कर्फ्यू का पालन कर रहा था , तब रणवीर भी घर पर रहकर अपने प्यार के साथ वक्त बिता रहे है।
अगर आपको लग रहा है कि हम दीपिका की बात कर रहे है तो ऐसा नहीं है। दीपिका के अलावा भी रणवीर को एक चीज से काफी प्यार है जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल हम nutella की बात कर रहे है। जहां अन्य बॉलीवुड स्टार्स लोगों को कोरोना से बचने की सलाह दे रहे है , वहीं रणवीर सिंह अपने पसंदीदा स्नैक्स खाते दिखाई दे रहे है।
गली बॉय अभिनेता एक के बाद एक nutella जार को खत्म कर रहे है। दिलचस्प बात यह है कि सभी जारों का नाम उनकी हिट फिल्मों के उनके लोकप्रिय किरदारों के नाम पर रखा गया है। इस तस्वीरों को शेयर करके रणवीर ने अपनी बेशुमार ऊर्जा के पीछे चॉकलेट का राज भी फैंस को बता ही दिया है।
पिछली रात रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक सवाल – जवाब सेशन भी रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस को उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका की शानदार कुकिंग की झलक भी दिखाई। साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है , जिसमे रणवीर वेनिला आइसक्रीम, बिस्कुट और नटेला के लिए अपना प्यार दिखा रहे है।