हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर एक लाडले बेटे तैमूर अली खान ने अपना तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन के मौके पर करीना और सैफ ने एक छोटा से गेट-टुगेदर रखा, जिसमे सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। सारा अली खान ने इस मौका पर अपने भाई तैमूर को सोशल मीडिया पर विश किया।
सारा अली खान ने तैमूर की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो काफी वायरल हो रही है। एक तस्वीर में तैमूर चड्डी पहने भी नजर आ रहे है। सारा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं टिम टिम’।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमे तैमूर काफी छोटे है और सारा के साथ इब्राहिम भी छोटे नवाब के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है।
बता दें सारा अली खान और इब्राहिम अपने छोटे भाई तैमूर से बेहद प्यार करते है और अक्सर तैमूर के साथ वक्त बिताते है। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो तैमूर को खाना खिलाती दिख रही है।
कुछ समय पहले तैमूर की मॉम करीना कपूर खान से उनके लाडले बेटे के बर्थडे की प्लानिंग के बारे में सवाल किये गए तो उन्होंने बताया था कि इस बार तैमूर ने दो बर्थडे केक्स की डिमांड की है। बर्थडे मुंबई में ही मनाया जाएगा। करीना इन दिनों मुंबई में ही अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है और सैफ भी मुंबई में ही है।
करीना ने आगे कहा था ‘ पूरा परिवार तैमूर के जन्मदिन पर साथ रहेगा और इस मौके पर हम 8-10 लोगों का छोटा सा गेट टुगेदर रखेंगे। उनसे दो केक की मांग की है जिसमे एक सांता और एक हल्क केक है। मैंने उससे पुछा, दो’ क्यों तो उसने कहा बस दो। ‘