बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर बेबाक तरीके से हर छोटे बड़े मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती है और अपनी राय देने के चक्कर में काफी बार स्वरा भास्कर ट्रोल भी हो जाती है।
बीते आम चुनावों में कन्हैया कुमार समेत कई उम्मीदवारों को सपोर्ट और प्रचार करने की वजह से भी स्वरा काफी सुर्ख़ियों में रही थी। अक्सर स्वरा महिलाओं के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहती है।
इन दिनों भी स्वरा भास्कर ने एक ऐसी ही मुद्दे पर अपनी राय दी है लेकिन इस बार फिर उन्हें ट्रॉल्लिंग का शिकार होना पड़ा है। साथ ही उनके कई फैंस से उन्हें अच्छा खासा सपोर्ट भी मिला है।
बीते दिनों एक कॉन्डम ब्रैंड ने कैंपेन चलाया जिसमे ‘ऑर्गैजम इनइक्वॉलिटी’ का मुद्दा उठाया गया। इस कैंपेन ने बताया गया है की भारत की ज्यादातर महिलाएं सेक्स के दौरान चरम सुख प्राप्त नहीं करती हैं। इसी कैंपेन के सपोर्ट में स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर किया है।
कॉन्डम ब्रैंड के मुताबिक, सेक्स के दौरान भारत की 70 प्रतिशत महिलाएं ऑर्गैजम फील नहीं करती हैं और इसी को ‘ऑर्गैजम इनइक्वॉलिटी’ का नाम दिया गया है। स्वरा ने इस कैंपेन के सपोर्ट में कहा है की भारत में पहले ही सामाजिक और लैंगिग असमानता है और अब हम इस लिस्ट में ‘ऑर्गैजम इनइक्वॉलिटी’ को नहीं जोड़ सकते हैं।
आपको बता दें स्वरा इसे पहले फिल्म वीरे दी वेडिंग में मास्टरबेशन सीन को लेकर काफी ट्रोल हुई थी और इस बार भी सेक्स रिलेटेड मुद्दे पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
देखिये स्वरा के वीडियो पर क्या रहा ट्रोलर्स का रिएक्शन
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.