फिल्म स्टार्स सिल्वर स्क्रीन पर कई अलग – अलग किरदार निभाते है, जो उनकी निजी जिंदगी से बिलकुल अलग होते है। अपनी अभिनय क्षमता से कलाकार उन चीजों को परदे पर बेहद खूबसूरती से निभाते है जिनका वास्ता भले ही उनसे पड़ा हो या नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जो सिल्वर स्क्रीन पर कई बार दुल्हन बन चुकी है पर असल जिंदगी में अभी तक कुंवारी है।
1. सारा अली खान :
सारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल के प्रमोशन में व्यस्त है। सारा अपनी डेब्यू फिल्म में ही दुल्हन के अवतार में नजर आयी थी। लाल लहंगे में सारा का दुल्हन अवतार काफी पसंद किया गया था।
2. आलिया भट्ट :
उम्मीद की जा रही है कि आलिया जल्द शादी करने वाली है और फिल्मों की बात की जाए तो आलिया एक – दो नहीं बल्कि 6 फिल्मों में पारंपरिक दुल्हन के अवतार में नजर आ चुकी है।
3. कियारा आडवाणी :
कियारा इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म गुड न्यूज़ की कामयाबी को एन्जॉय कर रही है। कियारा तीन फिल्मों में दुलहाल के अवतार में नजर आयी है और तीनों ही फिल्मे ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
4.कटरीना कैफ :
कटरीना इन दिनों विक्की कौशल के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। कटरीना फिल्मों में कई बार ब्राइडल अवतार में नजर आ चुकी है और दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लगती है।
5. कृति सनन :
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म पानीपत में कृति अर्जुन कपूर की दुल्हन बनी थी और पारंपरिक मराठी दुल्हन के अवतार में उनकी ख़ूबसूरती देखते ही बनती है। इससे पहली फिल्म लुका छिपी में भी कृति कार्तिक आर्यन की दुल्हन बनी थी।
6. जान्हवी कपूर :
जान्हवी कपूर ने अपनी पहली फिल्म में शादी शुदा अवतार में नजर आयी और उनके लुक की काफी तारीफ भी हुई। फिल्म में जान्हवी ने ईशान खट्टर की दुल्हन का किरदार निभाया था।
7. सोनाक्षी सिन्हा :
सोनाक्षी सिन्हा कई फिल्मो में ट्रेडिशनल ब्राइडल अवतार में नजर आ चुकी है पर असल जिंदगी में अभी तक शादी नहीं कर पायी है। फिल्म दबंग में इनके दुल्हन के अवतार को काफी पसंद किया गया था।
8. भूमि पेडनेकर :
लीक से हटकर किरदार निभाने के लिए मशहूर भूमि पेडनेकर कई फिल्मों में शादीशुदा अवतार में नजर आ चुकी है। दुल्हन के अवतार में इन्होने भी खूब सुर्खियां बटोरी है पर असल जिंदगी में ये भी कुंवारी है।