कहा जाता है रिश्ते समय के साथ बदल जाते है और ऐसा ही कुछ इन दिनों दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप में भी देखने को मिल रहा है। खबर आ रही है की टाइगर और दिशा अब कपल नहीं रहे बस सिर्फ दोस्त है।
जी हाँ दिशा और टाइगर के करीबी सूत्रों से पता चला है की बीते कुछ हफ़्तों से दोनों के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा था और दोनों में बड़े ही मैच्योर तरीके से अपने अपने रास्ते अलग कर लिए है।
खबर ये भी आ रही है की दोनों ने रिलेशनशिप भले ही खत्म कर लिया हो पर दोनों में दोस्ती अब भी बरकरार है। आपको बता दें टाइगर और दिशा करीब 3 साल से एक दुसरे को डेट कर रहे थे पर अब चीजें बदल रही है।
करीबी सूत्रों का ये भी कहना है की जब दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजानिक रूप से स्वीकार नहीं किया तो ब्रेकअप के बारे में बात करने जैसा कुछ भी नहीं है। दिशा और टाइगर को बीते कुछ दिन पहले उनके फेवरेट रेस्त्रां में डिनर करते देखा गया था।
खबर ये भी है की दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह आदित्य ठाकरे को भी माना जा रहा है। बीते कुछ दिनों पहले से आदित्य ठाकरे और दिशा पटानी के बीच भी नजदीकियां देखी गयी और दोनों एक साथ स्पॉट भी किये गए थे।
अब इस ब्रेकअप की वजह क्या है ये तो समय की बताएगा पर इस कपल के अलग होने की खबर फैंस जरूर दुखी है। दोनों में दोस्ती बरकरार है और दोनों के काफी कॉमन फ्रेंड्स भी है तो दोनों को आगे एक साथ भी देखा जा सकता है।
आपको बात दें दिशा पटानी के साथ आदित्या ठाकरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और दिशा को आदित्य के साथ कार में भी देखा गया था। हो सकता है की आदित्य ही इस ब्रेकअप की वजह हों।