बॉलीवुड में आए दिन कुछ ना कुछ किस्सा होता ही रहता है। बॉलीवुड सितारें जितना अपने बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर होते हैं उससे कई ज्यादा वह अपने विवदित चर्चो की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वहीं उनके फैंस भी सितारों से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को जानने के लिए बेहद इच्छुक होते हैं।
ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और सलमान खान की। हुआ कुछ यूं कि सलमान खान मुंबई के एक क्लब में संजय दत्त के साथ गए थे।
उस समय रणबीर कपूर ने इंडस्ट्री में एंट्री ही की थी। खबरों के अनुसार रणबीर और सलमान खान के साथ कुछ बहस हो गई थी। दोनों की बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों स्टार्स लड़ाई करने पर उतर गए थे। कुछ समय बाद सलमान खान ने जब अपना आपा खो दिया तो वह रणबीर कपूर को थप्पड़ और लात मारने लगे। हालांकि इस बीच संजय दत्त ने दोनों के बीच की लड़ाई को वहीं पर खत्म करवाया।
सलीम खान ने मांगी माफी
खबरों के अनुसार कुछ समय बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर से इस हुई घटना के लिए माफी भी मांगी थी। सलीम खान के माफी मांगने के बाद दोनों परिवारों में सुलह भी हो गई थी लेकिन आगे चलकर फिर एक ऐसा मोड़ आया।
कि रणबीर कपूर और सलमान खान के रिश्ते में कैटरीना की वजह से मानमुटाव हो गया था। वहीं करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने रणबीर कपूर की तुलना कुत्ते से की थी। सलमान ने कहा कि यार रणबीर मुझसे हर चीज छीन रहा है।
सलमान की तारीफ करने में पीछे नहीं है रणबीर
फिल्म संजू के प्रमोशन के वक्त रणबीर कपूर ने सलमान खान की तारीफ की। रणबीर कपूर से एक इंटरव्यू में सलमान खान और रणबीर कपूर के लिए सवाल पूछा। तो इस प्रश्न पर रणबीर कपूर ने कहा कि सलमान सर और संजय सर से हम सभी को यह बात सीखनी चाहिए कि कभी भी मुखौटा मत पहनो।
आगे रणबीर सिंह ने कहा कि यह दोनों सालों से लोगों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं। ऐसा नहीं होता यदि दोनों कोई मुखौटा पहने हुए होते। रणबीर के अनुसार सलमान खान और संजय दत्त जैसे अपनी असल जिंदगी मे है वैसे ही वह लोगों के सामने है और यही वजह है कि इन दोनों स्टार्स को लोग इतना प्यार करते हैं।
दबंग – 3 से निकाले जाने के सवाल पर मलाइका ने बताया क्यों नहीं किया आइटम नंबर