हरियाणा विधानसभा अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके यहां संगठन के अंदर भी और बाहर भी, अविश्वास की एक संस्कृति है। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेता पीसी चाको के इस्तीफे पर चुटकी भी ली।
अविश्वास कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है, अगर कोई बात पसंद न आए तो अविश्वास पैदा कर दीजिए। कांग्रेस संगठन के अंदर भी अविश्वास देखने को मिलता है… जिसमें पीसी चाको ने पार्टी छोड़ दी। अविश्वास की कार्यशैली कांग्रेस को लाभ नहीं देने वाली, विश्वास ही लाभ देगा।
सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं की तकलीफों से आंखे मूंद ली : खट्टर
प्रस्ताव पर बात करते हुए खट्टर ने कहा कि मैं तो कहता हूं कि आप हर 6 महीने में अविश्वास प्रस्ताव ले आइए और रेकॉर्ड कायम कीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से भी दिक्कत है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी चुनाव हार जाती है, तो ईवीएम पर कोई विश्वास नहीं होता है, सर्जिकल स्ट्राइक के लिए, इसने सबूत मांगा। ‘अलोचना न खातिर अलोचना नहि करै छैय’। अगर कांग्रेस सत्ता में है, तो सब ठीक है, लेकिन अगर यह बीजेपी है, तो कुछ ठीक नहीं।
इस दौरान उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्षराहुल गांधी को भी नहीं बक्शा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं, वह केरल में जाकर कहते हैं कि यहां के लोग इश्यूज पर बात करते हैं। यह मुझे अच्छा लगता है। इसका क्या मतलब है? क्या उत्तर भारत के लोग इश्यूज पर बात नहीं करते। यह भी अविश्वास है। हालांकि, इस दौरान विधानसभा में राहुल गांधी का नाम लेने और उनकी बात करने पर जब आपत्ति जताई गई तो सीएम ने कहा कि वह अपना बयान वापस लेते हैं।