कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें 30 जुलाई को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिस्चार्ज के समय सोनिया की हालत स्थिर थी। अस्पताल की ओर से इस संबंध में बुलेटिन जारी किया गया।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई को शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती हुईं थी। जिन्हें आज 1 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले शुक्रवार को भी उनके स्वास्थ्य का बुलेटिन जारी किया गया था। जिसमें डॉक्टरों ने कहा था कि सोनिया गांधी कि तबियत में तेजी से सुधार हो रहे हैं।
गैरकानूनी तरीके से नेताओं को हिरासत में लेने पर देश के लोकतंत्र को पहुंचता है नुकसान : राहुल गांधी
बता दें की सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की थी। बैठक में उन्होंने कोरोना वायरस और राजनीति के मौजूदा हालातों को लेकर सभी राजयसभा सदस्यों से चर्चा की।