जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल की आज 104वीं जयंती है। प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित दीनदयाल को नमन करते हुए ट्वीट किया , जिसमे उन्होंने लिखा , " पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श हमें गरीबों की सेवा करने और उनके जीवन में सकारात्मक अंतर सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हैं। "
Pandit Deendayal Upadhyaya Ji’s ideals inspire us to serve the poor and ensure a positive difference in their lives.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2020
On his Jayanti tomorrow, 25th September at 11 AM, I would be addressing @BJP4India Karyakartas from all over India.
Do watch. pic.twitter.com/7sFPFWwiXF
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को शुक्रवार को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
शाह ने पंडित दीनदयाल को स्मरण करते हुए कहा,'भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीन दयाल उपाध्यायजी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।'
उन्होंने कहा, 'एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।'
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल को जयंती पर नमन करते हुए कहा उनकी प्रदान की गई एकात्म मानववाद और अंत्योदय की प्रगतिशील दृष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है।
जनसंघ के संस्थापक सदस्य, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व प्रखर विचारक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 25, 2020
उनके द्वारा प्रदान की गई एकात्म मानववाद व अंत्योदय की प्रगतिशील दृष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है। pic.twitter.com/iabJQYXzcx
नड्डा ने पंडित दीनदयाल को नमन करते हुए लिखा,'जनसंघ के संस्थापक सदस्य, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व प्रखर विचारक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके द्वारा प्रदान की गई एकात्म मानववाद व अंत्योदय की प्रगतिशील दृष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है।'