1. जेएनयू हिंसा मामले में आइशी घोष समेत 9 हमलावरों की पहचान, दिल्ली पुलिस ने जारी की तस्वीरें
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा में के मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हिंसा में शामिल नौ छात्रों की पहचान की है। इसमें जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत अलावा डोलन, सुचेता तालुकदार, योगेंद्र भारद्वाज, विकास पटेल, चुनचुन कुमार, पंकज मिश्रा, भास्कर, सुशील कुमार और प्रिय रंजन के नाम भी शामिल हैं। .... read more
2. स्मृति ईरानी बोली- दिल्ली पुलिस के सबूत जारी करने के बाद जेएनयू में वाम मंसूबे बेनकाब
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जेएनयू हिंसा पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस द्वारा साझा की गयी जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि जेएनयू में वाम मंसूबे अब बेनकाब हो गये हैं। उन्होंने वामदलों पर जेएनयू परिसर को राजनीतिक लड़ाई का मैदान में तब्दील करने का आरोप भी लगाया। .... read more
3. जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट पर प्रतिबंध मामले में गुलाम नबी आजाद ने SC के आदेश का किया स्वागत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट पर प्रतिबंध मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि 'हर कोई इस फैसले का इंतजार कर रहा था। .... read more
4. VC जगदीश कुमार बोले- जेएनयू में जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है पंजीकरण की तारीख
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि छात्रावास शुल्क से संबंधित एचआरडी मंत्रालय की तरफ से लिए गए पूर्व के सभी फैसलों को पूरी तरह से लागू किया गया है। .... read more
5. हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों को जेल भेजने एवं उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज करने के खिलाफ ‘हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे, क्योंकि सरकार जो कर रही है वह संविधान के खिलाफ है। .... read more
6. बजट पर किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज नहीं सुनना चाहते PM मोदी : राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को लेकर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि मोदी बजट के संदर्भ में किसानों, युवाओं, महिलाओं और छोटे कारोबारियों की आवाज नहीं सुनना चाहते। .... read more
7. इंटरनेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी मोदी सरकार के लिए 2020 का पहला बड़ा झटका: कांग्रेस
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी से जुड़ी उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी को मोदी सरकार के लिए वर्ष 2020 का पहला बड़ा झटका करार देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह स्मरण कराया गया है कि देश उनके सामने नहीं, संविधान के समक्ष झुकता है। .... read more
8. साइरस मिस्त्री की बहाली को लेकर एनसीएलएटी के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
उच्चतम न्यायालय ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के कार्यकारी चेयरमैन पद पर बहाल करने के एनसीएलएटी के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। मूख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीली न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश को चुनौती देने वाली टाटा संस की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है। .... read more
9. PM नरेन्द्र मोदी ने येसुदास को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध गायक के जे येसुदास को उनके 80वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके लम्बे एवं स्वस्थ् जीवन की कामना की। .... read more
10. नागरिकता कानून, एनपीआर, एनआरसी पर पूर्व नौकरशाहों ने उठाए सवाल
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मचे बवाल पर अब देश भर के 106 पूर्व नौकरशाहों ने सवाल उठाए हैं। इन नौकरशाहों ने सरकार को पत्र लिखा है और कानून की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं। पत्र में साफ-साफ लिखा गया है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(एनपीआर), नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की जरूरत नहीं है। .... read more
11. NRC और CAA के मुद्दे पर बोले नायडू- हिंसा से किसी मुद्दे का समाधान नहीं हुआ, प्रगति के लिए शांति जरूरी
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि प्रगति के लिए शांति जरूरी है क्योंकि यह साबित तथ्य है कि हिंसा से किसी मुद्दे का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने आगजनी और संपत्तियों तथा वाहनों को नुकसान पहुंचाए जाने को खारिज करते हुए कहा कि अगर कोई किसी व्यवस्था का विरोध करना चाहता है तो उसे उसके पीछे के ‘‘विचारों को खत्म करना’’ चाहिए न कि हिंसा में संलिप्त होना चाहिए। .... read more
12. नागपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी : शिवसेना
शिवसेना ने नागपुर जिला परिषद(जेडपी)के चुनावी नतीजों को ‘सनसनीखेज और चौंकाने वाला’ करार दिया है। इन चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है। .... read more
13. महाराष्ट्र : CM उद्धव ठाकरे बोले- बाल ठाकरे स्मारक के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का स्मारक शहर में जिस स्थान पर प्रस्तावित है, उस स्थान पर एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। .... read more
14. दिल्ली HC ने शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग वाली याचिका की खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने आज शुक्रवार को शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। .... read more
15. माकपा ने जम्मू कश्मीर से सभी प्रकार के प्रतिबंध हटाए जाने की मांग की
माकपा ने जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर उच्चतम न्यायालय की शुक्रवार की टिप्पणियों का हवाला देते हुए सरकार से राज्य में सभी प्रकार के प्रतिबंध हटाए जाने की मांग की है। .... read more
16. भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की यात्रा करेंगी अमेरिका की शीर्ष राजनयिक
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की शीर्ष राजनयिक एलिस जी वेल्स द्विपक्षीय बैठकों तथा रायसीना वार्ता के लिए अगले सप्ताह भारत जाएंगी। .... read more
17. ईरान के पास कभी नहीं होंगे परमाणु हथियार : डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान अमेरिकी प्रतिबंधों से बुरी तरह से परेशान है और उसके पास परमाणु हथियार कभी नहीं होंगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवादाताओं से कहा, ‘‘ईरान वर्तमान में अराजक है। .... read more
18. अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद ईरान पर नजर रखेंगे रुसी सेटेलाइट
रुस की अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉसमोस इराक में अमेरिकी एयरबेस पर हमले और यूक्रेन का हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ईरान पर नजर रखेगा। .... read more
19. ध्रुव का शतक, भारत ने जीता अंडर-19 खिताब
विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (101) के शानदार शतक और उनकी तिलक वर्मा (70) के साथ चौथे विकेट के लिये 164 रन की बेशकीमती साझेदारी के बाद अथर्व अंकोलेकर के 31 रन पर चार विकेट की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चार देशों के अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गुरूवार को 69 रन से हराकर खिताब जीत लिया। .... read more
20. सिंधू, साइना क्वार्टर फाइनल में
मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू और साइना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरूवार को यहां मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने जापान की अया ओहोरी पर महज 34 मिनट तक चले प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 21-10, 21-15 से जीत हासिल की। .... read more