Top 20 News : 14 June - आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

Top 20 News : 14 June – आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वालों को बांग्ला भाषा में बोलना सीखना होगा।

1. बंगाल में रहने वालों को बांग्ला भाषा बोलनी सीखनी होगी : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वालों को बांग्ला भाषा में बोलना सीखना होगा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दोहराया कि बाहरी लोग राज्य में डॉक्टरों के आंदोलन को उकसा रहे हैं। ममता ने बीजेपी पर बंगालियों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
2. पश्चिम बंगाल में 95 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी से की बिना शर्त माफी की मांग
पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई मारपीट को लेकर आज देश के कई हिस्सों में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। दिल्ली, कोलकत्ता , मुंबई , मध्यप्रदेश सहित हैदराबाद में भी डॉक्टर हड़ताल पर है। वहीं डॉक्टर की हड़ताल से मरीज परेशान है। हॉस्पिटल में इलाज न मिलने से मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानियां हो रही है।
3.हर्षवर्धन ने ममता से कहा- डॉक्टरों की हड़ताल को प्रतिष्ठा का न बनाएं सवाल
कोलकाता में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में देश के विभिन्न हिस्सों से चिकित्सक बिरादरी आने के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को उनसे संयम बरतने की अपील करते हुये मरीजों की सेवा जारी रखने को कहा।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने SCO सदस्यों के बीच व्यापक सहयोग का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद से मुकाबले, अर्थव्यवस्था, वैकल्पिक ऊर्जा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने में एससीओ देशों के बीच व्यापक सहयोग का आह्वान करते हुए क्षेत्र में शांति और आर्थिक समृद्धि के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यापक सहयोग के लिए उन्होंने ‘हेल्थ’ शब्द पर जोर दिया।
5. आतंकी हमले की आशंका के बाद हाई अलर्ट पर अयोध्या
सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या में संभावित आतंकी हमले को लेकर एक खुफिया जानकारी दी है, जिसके बाद इस धार्मिक शहर को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी में बताया गया है कि आतंकवादी नेपाल से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकते हैं।
6. अगले विधानसभा चुनावों तक अमित शाह बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कम से कम साल के अंत तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। अगले पार्टी अध्यक्ष के मुद्दे पर विचार तभी होगा, जब गुरुवार को नए सिरे से शुरू किया गया सदस्यता अभियान पूरा हो जाएगा। बता दें कि अमित शाह इस साल दिसंबर तक महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों का प्रबंधन अपने हाथ में रखेंगे।
7. कलकत्ता हाई कोर्ट ने डॉक्टरों की हड़ताल पर अंतरिम आदेश देने से किया इनकार
कलकत्ता हाई कोर्ट ने दो चिकित्सकों पर हुए हमले के विरोध में सरकारी अस्पतालों के कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल पर कोई अंतरिम आदेश देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति सुव्रा घोष की खंडपीठ ने राज्य सरकार से कहा कि वह हड़ताल कर रहे चिकित्सकों को काम पर लौटने और मरीजों को सामान्य सेवाएं देने के लिए राजी करे।
8. SCO सम्मेलन में बोले PM मोदी-आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट होना होगा
आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज SCO सम्मेलन में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य राज्यों के नेताओं के साथ मुलाकात की। साथ ही एससीओ सदस्य देशों के नेता संयुक्त तस्वीर खिंचवाई।
9. कृषि और पिछड़े क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान दें कारपोरेट : नितिन गडकरी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने औद्योगिक घरानों से देश के समग्र विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति के साथ ही कृषि क्षेत्र और पिछड़े इलाकों के विकास के लिए भी काम करने का आग्रह किया है।
10. अंतरिक्ष स्टेशन की योजना बहुत रोमांचक है : जी. माधवन नायर
प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी. माधवन नायर ने इसरो के प्रस्तावित अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण को ‘‘बेहद रोमांचक’’ परियोजना बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में उसकी अग्रणी भूमिका बनाये रखने में मदद करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण की योजना से वाकई में बहुत रोमांचित हैं।
11. सरकारी जमीन की अवैध खरीद मामला : SC से धनंजय मुंडे को रहत, नहीं होगी गिरफ्तारी
उच्चतम न्यायालय ने सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद मामले में महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य धनंजय मुंडे के खिलाफ मामला दर्ज करने के बंबई उच्च न्यायालय ने आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी एवं न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अवकाश पीठ ने मुंडे की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से जबाव मांगा है।
12. भारत, किर्गिजस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए अगले पांच साल का खाका तैयार किया : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और किर्गिजस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए अगले पांच साल का खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने दोनों देशों के कारोबारी समुदाय से विभिन्न क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को भुनाने का आह्वान किया।
13. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- संयुक्त सचिवों की नियुक्ति से SC-OBC आरक्षण खत्म हो जाएगा
केंद्र सरकार में कई संयुक्त सचिवों की सीधी नियुक्ति की योजना को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इस व्यवस्था से संविधान को दरकिनार करने के साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी वर्गों का आरक्षण खत्म हो जाएगा।
14. अयोध्या : उद्धव ठाकरे 16 जून को रामलला के दर्शन करने जाएंगे
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 16 जून को अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित 18 लोकसभा सांसदों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।
15. शिवपाल का ऐलान, कहा- 2022 में अकेले दम पर बनायेंगे सरकार
समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ विलय की अटकलों को विराम देते हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर उनकी पार्टी अकेले दम पर सरकार बनायेगी।
16. श्रीलंका : ईस्टर पर हुए धमाकों के मामले में पांच संदिग्धों को UAE से वापस लाया गया
 श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के मामले में पांच संदिग्धों को संयुक्त राष्ट्र अमीरात से वापस स्वेदश लाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन संदिग्धों में मोहम्मद मिल्हान भी शामिल है,जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का सदस्य है। इन हमलों के लिए एनटीजे को जिम्मेदार ठहराया गया है।
17. ओमान टैंकर हमले : ईरान ने अमेरिका के आरोपों को किया खारिज
ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के इन आरोपों को खारिज किया कि ओमान की खाड़ी में बृहस्पतिवार को दो तेल टैंकरों पर हुए हमलों के पीछे तेहरान का हाथ है। इसने अमेरिका के आरोपों को ‘निराधार’ करार देते हुए कहा कि वॉशिंगटन “लोकतंत्र का गला घोंटने” की कोशिश कर रहा है। विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने एक ट्वीट में कहा, “अमेरिका ने बिना किसी तथ्यात्मक या परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के ईरान पर आरोप लगाने में जल्दबाजी की।
18. क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के आरोपी ने कहा-मैं कसूरवार नहीं
क्राइस्टचर्च में गोलीबारी करके 51 लोगों की हत्या करने के आरोपी ने शुक्रवार को कहा कि वह लोगों की हत्या करने और आतंकवादी संबंधी आरोपों का दोषी नहीं है। आरोपी ब्रेंटन टैरेंट क्राइस्टचर्च हाई कोर्ट में ऑकलैंड की अत्यधिक सुरक्षा वाली जेल से ऑडियो-विजुअल लिंक के माध्यम से पेश हुआ।
19. World cup 2019: भारत-पाकिस्तान मैच में भी बारिश डाल सकती है खलल
भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच में आईसीसी विश्व कप का लीग मैच 16 जून को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैन्स भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार विश्व कप शुरु होने से पहले बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। लेकिन भारत और पाकिस्तान के मैच में बारिश खलल डाल सकती है।
20. ICC World Cup 2019, WI vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेेबाजी का दिया न्योता
आईसीसी विश्व कप 2019 का 19वां मैच वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच में रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मौजूद विश्व कप में दोनों ही टीमें  सीमित ओवरों में धाकड़ खेल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।