कोरोना महामारी के बीच भाजपा ने रविवार से वर्चुअल रैली की शुरुआत की है। इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने रविवार को बिहार की जनता से बातचीत की थी वहीं सोमवार को उन्होंने वर्चुअल रैली के माध्यम से ओडिशा की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। इस रैली के माध्यम से अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ”विपक्ष के कुछ वक्रदृष्टा आज हम पर सवाल उठाते हैं तो मैं उन्हें पूछता हूं कि उन्होंने क्या किया?”
अगर कांग्रेस सरकार में RECP पर दस्तखत हो जाता तो देश के गरीब जीवन दुश्कर तरीके से जी पाते
गृह मंत्री ने कहा कि “कांग्रेस सरकार में जब मनमोहन जी प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने RECP के निगोशिएशन की शुरुआत की थी। अगर RECP पर दस्तखत हो जाता तो इस देश का छोटा व्यापारी, उद्यमी, पशुपालक, किसान, मत्सय उद्योग ये सब अपना जीवन दुश्कर तरीके से जी पाते।”
देश गांधी का देश है
उन्होंने कहा कि ”परन्तु मोदी जी ने RECP की मीटिंग में कहा कि ये देश गांधी का देश है गरीब, किसान, छोटे मजदूर और मेरे मछुआरे भाइयों से दगा नहीं कर सकता उनके हित की मुझे सोचना होगा। इस तरह हम RECP से बाहर हुए और आज हर छोटे व्यापारी, उद्यमी अपने आप को बचा हुआ महसूस कर रहे हैं।”
कोरोना संकट में विपक्ष ने क्या किया
अमित शाह ने कहा कि ”विपक्ष के कुछ वक्रदृष्टा आज हम पर सवाल उठाते हैं तो मैं उन्हें पूछता हूं कि उन्होंने क्या किया? कोई स्वीडन में, कोई अमेरिका में लोगों से बात करता है, इसके अलावा और क्या किया आपने? मोदी जी ने कोरोना में त्वरित सहायता के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये जरूरतमंदों के लिए दिए हैं।”
अम्फान चक्रवात के समय पीएम मोदी ओड़िया वासियों के साथ चट्टान की तरह खड़े दिखे
उन्होंने कहा कि ओड़िशा में अभी अम्फान चक्रवात आया तब अपनी जान को जोखिम में डालकर नरेन्द्र मोदी जी ओड़िया वासियों के साथ चट्टान की तरह खड़े दिखे। अम्फान चक्रवात में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 500 करोड़ रुपये प्राथमिक तौर पर दिए।
मोदी सरकार दलितों की सरकार साबित हुई
उन्होंने कहा कि “2014 में नरेन्द्र मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि, मेरी सरकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों की सरकार होगी। मोदी जी जो बोलते हैं वो करते हैं। उन्होंने देश के 60 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ढेर सारे काम किए।” गृह मंत्री ने कहा कि “10 करोड़ घरों में शौचालय बनाकर माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। 2.5 करोड़ लोगों को जिनके पास घर नहीं था उनको मोदी सरकार ने घर देने का काम किया।”
राजनाथ सिंह ने CDS और तीनों सैन्य प्रमुखों के साथ की अहम बैठक, LAC स्थिति पर हुई चर्चा
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के समय 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को कराया भोजन
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के समय 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराया है। अमित शाह ने कहा कि “इस कोरोना काल में मैं देशभर के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि संगठन भाजपा के प्राण हैं, संगठन के बिना भाजपा की कल्पना ही नहीं हो सकती। मगर आज भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए ‘सेवा ही संगठन होना चाहिए।”
भारत में बनीं हुई चीजों का ही करें उपयोग
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का आहृवान किया है। ऐसा भारत जिसके 130 करोड़ लोग भारतीय चीजों का ही उपयोग करें। मैं भारत जी जनता से अपील करने आया हूं कि आज हम संकल्प करें कि जहां तक हो हम भारत में बनीं हुई चीजों का ही उपयोग करेंगे।”
ओड़िसा संस्कृति का गौरव है
अमित शाह ने कहा कि “खोरदा में पाइका स्मारक जो कि ओड़िशा भाइयों की स्वतंत्रता पाने की ललक की निशानी है, ओड़िसा संस्कृति का गौरव है। उसके लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ये बताता है कि ओड़िशा की संस्कृति और गौरव के साथ मोदी जी कितना घुल-मिल गए हैं।” उन्होंने कहा कि अब ओड़िशा को भाजपा अभेद गढ़ बनाने का काम करना है। ये भारत का संस्कार केंद्र है, इसे विकसित राज्य होना ही चाहिए। ओड़िशा का कोई भाई रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में न जाने पाए, ऐसी स्थिति हमें बनानी है। ये काम सिर्फ भाजपा की सरकार ही कर सकती है। “