नगालैंड में मोन जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के एक उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान 14 नागरिकों की मौत पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने दुखद घटना पर नगालैंड के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की, साथ ही न्याय की जीत होने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह नगालैंड के लोगों के साथ खड़े हैं।
जोरमथांगा ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘‘ नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं, दुख की इस घड़ी में नगालैंड के लोगों के साथ खड़ा हूं। न्याय की जीत हो और जल्द शांति बहाल हो।’’
जानिए क्या है मामलाPrayers for the lives lost at the unfortunate incident at Oting, Mon District, Nagaland.
— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) December 6, 2021
I stand with the people of #Nagaland in this time of grief.
Let justice prevails and,
May peace be restored soon. pic.twitter.com/Bqg6tG2sff
गोलीबारी की पहली घटना तब हुई जब शनिवार शाम कुछ कोयला खदान कर्मी एक पिकअप वैन में सवार होकर गाना गाते हुए घर लौट रहे थे। सेना के जवानों को प्रतिबंधित संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-के (एनएससीएन-के) के युंग ओंग धड़े के उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी और इसी गलतफहमी में इलाके में अभियान चला रहे सैन्यकर्मियों ने वाहन पर कथित रूप से गोलीबारी की।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जब मजदूर अपने घर नहीं पहुंचे तो स्थानीय युवक और ग्रामीण उनकी तलाश में निकले तथा इन लोगों ने सेना के वाहनों को घेर लिया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की व झड़प में एक सैनिक मारा गया और सेना के वाहनों में आग लगा दी गई।
नगालैंड गोलीबारी केस में सेना ने नगारिकों की नहीं पहचान, शवों को ‘छिपाने’ का किया प्रयास
