राजस्थान सरकार के तीन मंत्रियों ने राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इस्तीफा देने वाले इन मंत्रियों में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा और शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शामिल हैं। जानकारी है कि आज शाम अशोक गहलोत आज शाम राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर सकते हैं।
कैबिनेट में से तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम को 5 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। मंत्रीपद से इस्तीफा देने वाले राजस्थान के मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि ‘एक पद एक व्यक्ति’ की पार्टी परंपरा और अनुशासन का ख्याल रखते हैं हमलोगों ने इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया है। इसके बाद आज शाम 5 बजे कैबिनेट की मीटिंग है।
राजस्थान: CM अशोक गहलोत का ऐलान, जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
सूत्रों के मुताबिक आज शाम को होने वाली इस बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफें लिए जा सकते हैं। वहीं रविवार यानी 21 नवंबर को नयी कैबिनेट का गठन हो सकता है। इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आ रही है कि नयी कैबिनेट में सचिन पायलट खेमे के कुछ विधायकों को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। राजस्थान कांग्रेस दो खेमों में बंटी हुई है।