दुनिया में कई ऐसे लोग है जो जीवन को बहुत ही सरल तरीके से देखते हैं। ऐसी दुनिया जहां पर लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं और वह उन्हीं चीजों के बारे में सोचते हैं जिनसे उन्हें सफलता मिलती है। दुनिया में ऐसे भी लोग है जो वास्तव में दूसरों की मदद करने के लिए अपने कर्तव्य को एक तरफ रखने में विश्वास करते हैं। जय सिंह की दुकान ओहियो के टोलेडो में 7-इलेवन है।
जब वह पीछे अपनी दुकान पर काम कर रहे थे तो उनके एक कर्मचारी ने उन्हें एक शॉपलिफ्टर के लिए सावधान किया था। जय सिंह ने अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरों में देखा कि एक लड़का वहां से कुछ खाने का सामना चोरी करके अपनी जेब में डाल रहा था। जय सिंह अपनी दुकान के मुख्य स्टोर पर आए वहां पर वह लड़का काउंटर पर कुछ चीजों के लिए पैसे दे रहा था। सिंह ने बताया, मैंने उससे कहा तुम्हारी जेब में जो कुछ भी है उसे बाहर निकालो, उसने उसमें से एक चीज बाहर निकाल दी।
जय सिंह ने इस चोर को खिलाया खाना
जय सिंह जानते थे कि उसके पास बहुत सारी चीजें हैं, इसलिए उन्होंने कहा कि वह अपनी जेब से सारी चीजें निकाल दे नहीं तो वह पुलिस को फोन कर देंगे। उसके बाद उन्होंने अपने सहयोगी से 911 पर कॉल करने के लिए कहा, लेकिन कुछ सेकंड बाद उन्होंने लड़के से सबसे महत्वपूर्ण सवाल पूछा कि उसने चोरी क्यों की? इसके लिए लड़के ने जवाब दिया कि वह भूखा था।
वहीं एक कर्मचारी ने 911 पर फोन किया लेकिन जय सिंह ने उसे फोन बंद करने केलिए कहा। उन्होंने कहा, खैर यह भोजन नहीं है। आप गम, कैंडी और जंक फूड चुरा रहे हैं। इससे भूख नहीं मिटेगी। अगर तूम्हें भूख लगी है, तो मुझसे पूछो। मैं तुम्हें खाना दूंगा।
जय सिंह ने पुलिस को नहीं बुलाया और उसके बाद उन्होंने उस लड़के को गर्म भोजन दिया और जाने दिया। जस सिंह ने बताया, जब उसने कहा, मुझे भूख लगी है और इसलिए मैं चोरी कर रहा हूं तो मैंने कहा कि ठीक है। उन्हें यह परेशानी वास्तविक लगी। वह कोई चोर नहीं है, जो सामान चोरी करके उसे बेच रहा है।
जय सिंह उस लड़के के जीवन को बर्बाद नहीं करना चाहते क्योंकि उसे लगा कि अगर वह जेल गया तो वह वहां केवल बुरी बातें ही सीखेगा। जय सिंह ने बताया, एक बार जब आप जेल जाते हैं, तो आपके पास जीवन में बाद में आपराधिक रिकॉर्ड के अलावा कुछ नहीं होता है। आप अच्छी नौकरी करने में सक्षम नहीं रह पाएंगे।
एक ग्राहक जिसने इस घटना को देखा, उसने फेसबुक पर इसके बारे में पोस्ट किया। इस पोस्ट को अब तक 2.8 हजार लोगों ने शेयर किया है और 9.2 हजार लोगों ने लाइक किया है।