भारत में कोविड-19 का कहर जारी है। रोजाना संक्रमितों के मामलों की पुष्टि हो रही है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी रही है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 38,792 नए मामलों की पुष्टि हुई और 624 मरीजों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,46,074 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,11,408 हो गया है।देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,29,946 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 41,000 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है,जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,01,04,720 हो गयी है। सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 38,76,97,935 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 37,14,441 से लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में कल कोरोना वायरस के लिए 19,15,501 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक तक कुल 43,59,73,639 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।