उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
यह हादसा थाना लोधा करसुआ के पास शनिवार को दो बसों में टक्कर होने से हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी ने बताया कि, “एक बस अलीगढ़ से बल्लभगढ़ की ओर जा रही थी, जो थाना लोधा के करसुआ के करीब पहुंची, तभी बस का एक पहिया फट गया, जिसके चलते सामने से आ रही बस से जा टकरायी।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।”
उन्होंने बताया कि दोनों बसों में कितने सवार थे। अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है। सभी घायालों का इलाज हो रहा है। मौके पर डीएम भी पहुंचे। मामले की जांच चल रही है।