TOP 20 NEWS 21 December : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

TOP 20 NEWS 21 December : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

जानिए देश, विदेश, खेल, और व्यापार से जुड़ी खबरें-ये आज का टॉप 20 न्यूज़ मेनू बताएगा आपको आज की बड़ी और ताज़ा खबरों का पिटारा

1. PM मोदी ने आज बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि शनिवार को अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। बैठक प्रवासी भारती केंद्र में होगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में सभी मंत्रालयों का प्रजेंटेशन होगा। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी बैठक होगी, जहां मंत्रालय की कामकाज की समीक्षा की जाएगी। पहले यह बैठक विज्ञान भवन में होनी थी। 
2. CAA के खिलाफ जामिया के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को फिर से विश्वविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ दिन पहले ही इसके परिसर और इसके आसपास पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक प्रदर्शन हुए थे। केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा शुरू किए गए प्रदर्शन में बाद में छात्र, संस्थान के पुराने विद्यार्थी और ‘‘बाहरी’’ भी शामिल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘‘लड़ के लेंगे आजादी’’ और ‘‘इन्कलाब जिंदाबाद’’ जैसे नारे लगाए।
3. कानपुर में CAA के खिलाफ हिंसक भीड़ ने किया पथराव, सपा विधायक गिरफ्तार
नागरिकता कानून के खिलाफ शहर के कई इलाकों में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। परेड यतीमखाना इलाके में हिंसा पर उतारू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। परेड यतीमखाना इलाके में एकत्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। 
4. भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की मिली धमकी
क्रिकेटर से नेता बने पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को पत्र लिख कर कथित तौर पर अपनी और परिवार की जान को खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस को कहा कि एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। 
5. अजित डोभाल और वांग यी ने चीन-भारत सीमा मुद्दे पर की वार्ता
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने विशेष प्रतिनिधि वार्ता फ्रेमवर्क के तहत दशकों पुराने चीन-भारत सीमा मुद्दे पर शनिवार को बातचीत की। वांग इस वार्ता के लिए शुक्रवार की रात यहां पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस वार्ता के दौरान सीमा मुद्दे के कई पहलुओं पर चर्चा की गई और दोनों पक्ष 3,5000 किलोमीटर लंबी इस सीमा के आस-पास शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित रहे।
6. शरद पवार का राजग सरकार हमला, बोले- गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने की चाल है सीएए और एनआरसी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने राजग सरकार पर शनिवार को हमला बोला। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) देश को त्रस्त कर रहे गंभीर मुद्दों से “ध्यान हटाने की चाल” है। उन्होंने यहां  कहा, “सीएए और एनआरसी देश के सामने खड़े गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने की चाल है।” 
7. यूपी में आगजनी और तोड़फोड़ पर एक्शन में योगी सरकार, भेज रही वसूली के नोटिस
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ योगी सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाकर उन्हें वसूली नोटिस भेज रहे हैं। जुर्माना नहीं चुकाने पर सम्पत्ति को कुर्क करने की बात हो रही है। 
8. CAA विरोध: गाजियाबाद में पुलिस ने 3600 पर दर्ज किया केस, लखनऊ में 218 लोग गिरफ्तार
नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से देशभर में प्रदर्शन जारी है गाजियाबाद में सीएए का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में 3600 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें से 400 से ज्यादा लोग नामजद हैं और 3200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश में हालात को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। 
9. गुजरात : CM रूपाणी बोले- CAA विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दो दिन पहले यहां मुस्लिम बहुल क्षेत्र शाह-ए-आलम में नये नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के लिए शनिवार को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। राज्य सरकार ने बताया कि बृहस्पतिवार की इस हिंसा के लिए कम से कम 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
10. पुणे में बोले राज ठाकरे- शिवसेना और भाजपा ने जनादेश का किया अपमान
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को चौंकाने वाले बयान देते हुए राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को जनता का अपमान बताया। मनसे प्रमुख ने पुणे में कहा, “शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता की भावनाओं का अपमान किया है। सेना का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस से हाथ मिलाना सही नहीं है।” 
11. हैदराबाद गैंगरेप एवं हत्याकांड: तेलंगाना HC का आदेश- चारों आरोपियों के शवों का फिर किया जाए पोस्टमार्टम
तेलंगाना हाई कोर्ट ने शनिवार को पशुचिकित्सक बलात्कार एवं हत्या मामले में मुठभेड़ में मारे गए चार आरोपियों के शवों का फिर से पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया। हाई कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के शव गांधी अस्पताल में रखे गये हैं। इन चारों की न्यायेत्तर हत्या का आरोप लगाते हुए जनहित याचिकाएं दायर की गयी थीं। याचिकाओं में इस मुठभेड़ के फर्जी होने का दावा किया गया है।  
12. सीएए पर विपक्ष की झूठ की राजनीति का जवाब देने के लिये 10 दिनों का विशेष अभियान चलायेंगे : भाजपा
भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष और मुख्यतः कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है और पार्टी विपक्ष की भ्रम और झूठ की राजनीति का जवाब देने के लिये 10 दिनों का एक विशेष अभियान चलायेगी और तीन करोड़ से ज्यादा परिवार से संपर्क करेगी । 
13. मंगलुरु : CM येदियुरप्पा ने हिंसा की जांच का दिया आश्वासन, कर्फ्यू में ढील
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान इस तटीय शहर में हुई हिंसा की जांच करायी जाएगी जिसमें पुलिस की गोलीबारी में दो व्यक्ति मारे गए थे। येदियुरप्पा ने यहां लगे कर्फ्यू में ढील दिये जाने की घोषणा की। 
14. नागरिकता कानून: दिल्ली के इलाकों में भारी सुरक्षा बल के बीच सामान्य हो रहे हैं हालात
दिल्ली में नये नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा से प्रभावित हुए इलाकों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और बताया कि पुरानी दिल्ली और सीमापुरी में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। पुरानी दिल्ली के दरियागंज और उत्तरपूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में शुक्रवार को पथराव तथा हिंसा की घटनाएं देखी गई थी। 
15. BJP ने औरंगाबाद का नाम बदलने की शिवसेना की पुरानी मांग को उठाया
भाजपा ने औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग की है। पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को इस संबंध में औरंगाबाद नगर निगम (एएमसी) के महापौर नंदकुमार गोडेले से मुलाकात कर उनके सामने यह मांग रखी।
16. ‘दिल्ली जल रही है, केजरीवाल को चुनाव अभियान की चिंता’
दिल्ली के हिंसक और तनावपूर्ण हालात के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने आप पार्टी पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि इस समय नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे पर दिल्ली सुलग रही है, जगह-जगह हिंसा हो रही है जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल अपने चुनाव अभियान की तैयारी में लगे हैं। इससे तो लगता है कि उन्हें केवल सत्ता से मोह है, दिल्ली की जनता से नहीं। 
17. संशोधित नागरिकता कानून की आलोचना पर भारत ने मलेशिया से कड़ा विरोध दर्ज कराया
भारत ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद की आलोचना पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी किसी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने के स्थापित राजनयिक चलन के अनुरूप नहीं है। 
18. …तो क्या बाहरी लोग ऐसे कट्टों में भरकर लाते हैं पत्थर
राजधानी दिल्ली में जारी बवाल के दौरान हो रही पत्थरबाजी को लेकर ये सवाल जरूर उठता रहा कि आखिर भीड़ के पास अचानक पत्थर कहां से आ जाते हैं। इसी सवाल के जवाब की तलाश में ‘पंजाब केसरी’ टीम ने शुक्रवार को दिल्ली गेट पर जमा होने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखी। जिसमें खुलासा हुआ कि लोग भीड़ के अंदर छिपते हुए कट्टों (बोरों) में कुछ भरकर लेकर जा रहे हैं। 
19. बुमराह का फिटनेस टेस्ट एनसीए में होगा : सौरव
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का आकलन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में किया जायेगा। पहले इस तरह की अटकलें लगायी जा रही थीं कि न तो भारत का यह मुख्य तेज गेंदबाज और न ही राहुल द्रविड़ की अगुआई वाली संस्था बेंगलुरू में परीक्षण कराने के इच्छुक हैं। बुमराह पीठ में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के बाद फिटनेस हासिल कर रहे हैं। 
20. मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक
पूर्व विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने छठे कतर इंटरनेशनल कप में 49 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला। चानू ने ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 194 किलोवर्ग में पीला तमगा हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।