लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

Top 20 News 5 June आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप के लिये शुभकामनायें दी और कहा, ‘‘मैच जीतो और दिल भी’’। भारतीय टीम बुधवार को यहां विश्व कप में अपना अभियान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कर रही है।

1. PM मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी शुभकामनायें, कहा- मैच जीतो और दिल भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप के लिये शुभकामनायें दी और कहा, ‘‘मैच जीतो और दिल भी’’। भारतीय टीम बुधवार को यहां विश्व कप में अपना अभियान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कर रही है।
 …. read more 
2. नौसेना ने डीप सबमरीन सेस्क्यू व्हीकल का किया सफल परीक्षण
भारतीय नौसेना ने डीप सबमरीन रेस्क्यू व्हीकल (डीएसआरवी) का सफल परीक्षण किया और पानी के अंदर ही कर्मियों को पनडुब्बी से स्थानांतरित कर दिया। डीएसआरवी और किलो दर्जे की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुराज के बीच सजीव अंतर्सम्बंध परीक्षण 2 जून को पूर्वी तट पर हुआ।
 …. read more
3. ‘नीट’ परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित, राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने पहला स्थान किया हासिल
राजस्थान के नलिन खंडेलवाल बुधवार को घोषित राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 के परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर रहे।
 …. read more
4. गठबंधन पर बोले अखिलेश यादव – जरूरी नहीं, हर प्रयोग सफल हो
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जरूरी नहीं कि हर प्रयोग सफल हो। उन्होंने कहा कि एक इंजीनियरिंग का छात्र होने के नाते उन्होंने यह प्रयोग (सपा-बसपा-रालोद गठबंधन) किया था। अखिलेश आज यहां ऐशबाग स्थित ईदगाह पर लोगों को मुबारकबाद देने पहुंचे थे।
 …. read more
5. गिरिराज के इफ्तार पार्टी वाले बयान पर नीतीश का जवाब, बोले- ‘ऐसे लोगों की धर्म में आस्था नहीं’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिना किसी का नाम लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘इफ्तार पार्टी’ पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की धर्म में आस्था नहीं है। ऐसे लोग केवल मीडिया में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं।
 …. read more
6. जाने माने अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का निधन, PM मोदी और स्मृति ईरानी ने किया शोक व्यक्त
‘बादशाह’, ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके जाने माने अभिनेता एवं थिएटर कलाकार दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का यहां बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उनके परिवारिक सूत्रों ने बताया कि वृद्धावस्था संबंधी स्वास्थ्य कारणों से अभिनेता का निधन हो गया।
  …. read more
7. वायु प्रदूषण आधुनिक जीवन शैली का अभिशाप है : वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को वायु प्रदूषण को आधुनिक जीवन शैली का अभिशाप बताते हुये देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की है। नायडू ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने संदेश में कहा, ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आग्रह करता हूं कि पर्यावरण का संरक्षण करें, उसे प्रदूषण से बचाएं।
 …. read more
8. वन विभाग के सहयोग से स्कूली बच्चे सीखेंगे बीज रोपण और पौधों की देखरेख करना : जावड़ेकर
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक और संवेदनशील बनाने के लिये सरकार प्राथमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में एक नया कार्यक्रम जोड़ेगी।
 …. read more
9. राम मंदिर : विहिप ने बैठक बुलाई, कहा- 18 महीने में शुरू होगा निर्माण
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अभियान में सबसे आगे रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए इस महीने के आखिर में अपने शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई है। विहिप का दावा है कि इस परियोजना पर डेढ़ साल में काम शुरू हो जाएगा।
 …. read more
10. मुझे नहीं लगता कि ममता बनर्जी की सरकार 2021 तक बनी रहेगी : कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल शायद ही पूरा कर पाए।
 …. read more 
11. कश्मीर में ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, लहराए गये मसूद-मूसा के पोस्टर
जम्मू-कश्मीर के घाटी वाले इलाके में बुधवार को ईद की नमाज के बाद कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबरें हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन झड़पों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राज्य में ईद का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है।
 …. read more
12. मसूद अहमद बोले- उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी रालोद
ईद से ऐन एक दिन पहले सपा-बसपा-रालोद गठबंधन बिखरने के बीच, गठबंधन के तीसरे घटक रालोद ने बुधवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव लड़ेगा। साथ ही रालोद ने उम्मीद जताई कि गठबंधन बना रहेगा। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल एक राजनीतिक दल है और हम उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में मैदान में उतरेंगे।
 …. read more
13. ईद के दिन भी पुलवामा में मातम का माहौल, आतंकियों ने महिला की गोली मार कर की हत्या
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकवादियों ने एक महिला को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
 …. read more
14. योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई।
 …. read more 
15. गठबंधन का जनहित से लेना-देना नहीं था : हरीश द्विवेदी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन अवसरवादी था, जो अपने परिवार को बचाने और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए किया गया था। हरीश द्विवेदी ने बुधवार को पत्रकारो से कहा कि इस गठबंधन की न कोई दृष्टि थी न कोई सोच और न कोई जनहित से लेना देना था।
 …. read more
16. पूर्व राष्ट्रपति जरदारी ने इमरान खान की सरकार को हटाने का लिया संकल्प
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाने का संकल्प जाहिर करते हुए सरकार पर देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया।
 …. read more
17. पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद ने जामा मस्जिद में नमाज अदा की
पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद मंगलवार की रात तीन दिन की निजी यात्रा पर यहां पहुंचे। राजनयिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। महमूद ने बुधवार को दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की।
 …. read more 
18. अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने जब ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बीते सोमवार को आईसीसी विश्व कप 2019 का सांतवां मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच में खेला गया था। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए छोटा ही लक्ष्य दिया था जिसे हासिल करने मे अफगानिस्तान टीम असफल हो गई थी। लेकिन अफगानिस्तान टीम के खिलाडिय़ों ने अपने प्रदर्शन से सबको बता दिया है कि वह पहले ही तरह कमजारे टीम नहीं रही है। 
19. World Cup 2019: तो क्या इस बड़े खिलाड़ी का कैरियर आईपीएल ने कर दिया ‘तबाह’
आईसीसी विश्व कप 2019 में साउथ अफ्रीका टीम की हालत कुछ अच्छी नहीं दिखाई दे रही है। आज भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका अपना तीसरा मैच खेलेगा। अफ्रीकी टीम को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी मुसीबतें खत्म ही नहीं हो रही हैं।
 …. read more
20. कीवी टीम को स्पिन जाल में फंसाएगा बांग्लादेश
बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को अपने कैरियर का 200वां वनडे मैच खेलेंगे तो उनका इरादा विश्व कप में टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाकर इसे यादगार बनाने का होगा। बांग्लादेश ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हराया जिसने शाकिब ने 75 रन बनाये।
 …. read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।