TOP 20 NEWS 17 January : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

TOP 20 NEWS 17 January : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के चारों दोषियों को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर लटकाने के लिए शुक्रवार को नया मृत्य वारंट जारी किया।

1. निर्भया के गुनहगारों का नया डेथ वारंट जारी, 1 फरवरी को सुबह 6 बजे होगी फांसी
दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के चारों दोषियों को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर लटकाने के लिए शुक्रवार को नया मृत्य वारंट जारी किया। …. read more
2. दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची
बीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। …. read more
3. निर्भया केस : स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति का जताया आभार, केजरीवाल पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को निर्भया कांड के दोषियों में से एक की दया याचिका खारिज करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रति आभार व्यक्त किया। स्मृति ने कहा, “मैं आज राष्ट्रपति जी का आभार जताती हूं, जिन्होंने निर्भया के एक दोषी की मर्सी पिटीशन खारिज कर दी। …. read more
4. CAA के विरोध प्रदर्शन में जामा मस्जिद पहुंचे चंद्रशेखर, समर्थकों के साथ मिलकर पढ़ी संविधान प्रस्तावना
तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ घंटे बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को जामा मस्जिद पहुंचे। उन्होंने समर्थकों के साथ मिलकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। …. read more
5. आरोपी की दया याचिका को पर राष्ट्रपति के फैसले का निर्भया के पिता ने किया स्वागत
निर्भया गैंगरेप मामले में आरोपी मुकेश की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा खारिज होने के फैसले का निर्भया के पिता ने स्वागत किया है। निर्भया के साथ दिसंबर 2012 में बर्बर गैंगरेप की घटना हुई थी। …. read more
6. आजम खान के बेटे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खान के बेटे नवाज मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्वाचन रद्द करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। …. read more
7. शिवाजी या इंदिरा का नाम कभी भी सियासी फायदे के लिए नहीं लिया : शिवसेना
शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने कभी भी राजनीतिक फायदे के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज या दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम नहीं लिया। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में गैंगस्टर करीम लाला के बारे में लिखा था कि वह एक वक्त पठान समुदाय से जुड़े एक संगठन का प्रमुख था और वह सीमांत गांधी कहे जाने वाले खान अब्दुल गफ्फार खान से प्रेरित था। …. read more
8. कार्ति चिदंबरम को बड़ी राहत, SC ने विदेश यात्रा के लिए रजिस्ट्री में जमा 20 करोड़ रुपये वापस लेने की दी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में जमा कराये गये 20 करोड़ रूपए वापस लेने की अनुमति दे दी। कार्ति चिदंबरम ने विदेश यात्रा पर जाने की शर्त के रूप में यह रकम न्यायालय की रजिस्ट्री में जमा करायी थी। …. read more
9. DSP देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर वार, ट्वीट कर कही ये बात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आतंकवादियों का साथ देने के आरोप में पकड़ गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। …. read more
10. उत्तर प्रदेश : कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुश्किल में किसान, अपनी पीठ थपथपा रहे मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का किसान अपनी उपज का लागत से भी कम दाम मिलने के कारण त्राहि-त्राहि कर रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। …. read more
11. राहुल गांधी को संशोधित नागरिकता कानून के बारे में कोई ज्ञान नहीं : जेपी नड्डा
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का कोई ज्ञान और समझ नहीं है। साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी इस कानून पर 10 वाक्य बोलकर दिखाएं। …. read more
12. निर्भया केस : CM केजरीवाल बोले- पीड़िता की मां को किया जा रहा है ‘गुमराह’
निर्भया मामले के दोषियों को फांसी देने में दिल्ली सरकार की तरफ से किसी तरह की देरी से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की मां को ‘‘गुमराह’’ किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर पर मामले का राजनीतीकरण करने का आरोप लगाया। …. read more
13. पंजाब विधानसभा में पारित हुआ CAA के खिलाफ प्रस्ताव, केरल के बाद ऐसा करने वाला बना दूसरा राज्य
नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) को निरस्त करने के संबंध में राज्य विधानसभा में आज एक प्रस्ताव पेश किया। …. read more
14. बिहार : कागज खोने पर शख्स ने की मां, पत्नी और 3 पुत्रियों की हत्या, बाद में खुद भी छत से कूदा
बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे व्यक्ति ने अपनी ही मां, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने जख्मी हालत में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। …. read more
15. सावरकर के माफीनामे की बात मिटाई नहीं जा सकती, ‘भारत रत्न’ दिया गया तो करेंगे विरोध : पृथ्वीराज चव्हाण
वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस और शिवसेना के बीच हालिया बयानबाजी की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि सावरकर के अंग्रेजों से माफी मांगने की बात मिटाई नहीं जा सकती और अगर नरेंद्र मोदी सरकार उन्हें ‘भारत रत्न’ देती है तो हम उसका विरोध करेंगे। …. read more
16. रमेश चेन्नीथला बोले- सीएए और NPR को गुपचुप तरीके से लागू करने की कोशिश कर रहे हैं विजयन
आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन दक्षिणी राज्य में गुपचुप तरीके से इस विवादित कानून को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। …. read more
17. अफगानिस्तान का मुद्दा अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों के आया आड़े : कुरैशी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने एक कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्ते अफगानिस्तान में संघर्ष के कारण बिगड़े है और इसमें बदलाव लाना होगा क्योंकि इस क्षेत्र के लिए द्विपक्षीय संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। …. read more
18. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और हंगरी के विदेश मंत्रियों से की बातचीत
विदेशमंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और हंगरी के समकक्षों से मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता की। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिज पायने ने भारत के प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन रायसीन डायलॉग से इतर जयशंकर से मुलाकात की। …. read more
19. दूसरे वनडे में वापसी करेगा भारत : फिंच
आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को इसमें कोई शक नहीं है कि पहले वनडे में बुरी तरह हारी भारतीय टीम शुक्रवार को यहां दूसरे मैच में वापसी करेगी। आस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को दस विकेट से हराया जिसमें डेविड वार्नर और फिंच दोनों ने शतक जमाये। …. read more
20. धोनी को बोर्ड ने पहले ही दे दी थी जानकारी
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरूवार को कहा कि केंद्रीय अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करना तय था और उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने सूची को अंतिम रूप देने से पहले इसकी जानकारी दे दी थी। …. read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।